फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cash stolen by breaking donation box of Durga temple

Roorkee News: दुर्गा मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी

Sun, 19 Nov 2023 06:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Cash stolen by breaking donation box of Durga temple
फोटो समाचार:
विज्ञापन


पुलिस आसपास के खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे, पुजारी ने दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। चोरों ने दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे दानपात्र से हजारों की नकदी चोरी कर ली। पुजारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरू स्टेडियम के पास दुर्गा मंदिर है। शनिवार की रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ दिया। साथ ही अंदर घुसकर मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। रविवार की सुबह पुजारी और अन्य श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र भी टूटा पड़ा था। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 35 हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed