{"_id":"6a2c0ae099b5eb1cc00db794","slug":"case-registered-against-husband-and-two-others-for-giving-triple-talaq-to-a-woman-roorkee-news-c-5-1-drn1027-993672-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महिला को दिया तीन तलाक, पति सहित तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महिला को दिया तीन तलाक, पति सहित तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
महिला ने अपने पति पर कांच की टूटी बोतल से हमला करने और तीन तलाक बोलकर देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति शमशाद निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर और मुकर्रम व शाहनवाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
लक्सर कोतवाली के रणसूरा गांव निवासी आईशा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2023 को श्मशाद के साथ हुई थी। तीन अक्तूबर को उसने एक पुत्र को जन्म दिया था लेकिन एक सप्ताह के बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने पिता के साथ मायके आ गई थीं। वह अपने मायके में रह रही है।
12 अप्रैल की शाम के समय श्मशाद अपने साथ शाहनवाज निवासी बिझौली और मुकर्रम निवासी ग्राम रतनपुर कोतवाली लक्सर को लेकर उनके घर आया। आरोप है कि उसने गाली गलौज करते हुए कांच की टूटी बोतल से उसपर वार कर दिया। इसमें वह चोटिल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद शाहनवाज और मुकर्रम के उकसाने पर शमशाद ने उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध तीन तलाक दे दिया। इसके बाद भी वह रिश्ते को बचाने का प्रयास करती रही लेकिन ऐसा नहीं हो पाने पर वह पुलिस के पास पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुस्लिम महिला अधिनियम और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--