फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed for cheating of Rs 17.38 lakh on the pretext of earning online

Roorkee News: ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 17.38 लाख ठगने पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed for cheating of Rs 17.38 lakh on the pretext of earning online
साइबर ठगों ने ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर रुड़की के एक व्यक्ति से 17.38 लाख रुपये की ठगी कर ली। पहले पीड़ित को मामूली मुनाफा दिया गया ताकि वह भरोसे में आ जाए। इसके बाद भारी मुनाफे का लालच देकर रकम हड़प ली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी विनोद कुमार ने तहरीर में बताया कि 28 सितंबर 2024 को उनके पास एक महिला का फोन आया। उसने दावा किया कि एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइक और व्यू से रोजाना 1500 से 2000 रुपये तक कमाए जा सकते हैं। महिला ने विनोद को बताया कि उनकी कंपनी गोल्ड ज्वेलरी के प्रमोशन के लिए यह काम कराती है। लिंक भेजकर उन्हें साइट पर नंबर डालने को कहा गया। नंबर डालते ही विनोद के खाते में 1,537 रुपये आए जिससे उन्होंने भरोसा कर लिया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन




विनोद से 2500 रुपये का वॉलेट रिचार्ज करने को कहा गया। जब उन्होंने भुगतान किया तो उनके खाते में एक लाख रुपये दिखाए गए। इसके बाद उनसे तीन लाख रुपये और रिचार्ज करने को कहा गया। तीन लाख रुपये भेजने पर सिस्टम में नौ लाख रुपये दिखाए गए लेकिन निकालने की अनुमति नहीं दी गई। ठगों ने कहा कि बोनस जुड़ गया है इसलिए और नौ लाख रुपये जमा करने होंगे। ठगों की बातों में आकर विनोद ने कुल मिलाकर 17 लाख 38 हजार रुपये जमा कर दिए। जब रकम वापस मांगी तो ठगों ने इन्कार कर दिया। ठगी का शिकार होने के बाद विनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed