फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against submitting fake marks sheet in court

Roorkee News: कोर्ट में फर्जी अंकतालिका जमा करने पर मुकदमा

Fri, 14 Feb 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Case filed against submitting fake marks sheet in court
कानून से बचने के लिए एक युवक ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका कोर्ट में पेश कर दी। कोर्ट की पड़ताल में अंकतालिका फर्जी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज के पेशकार अजय यादव ने बताया कि बलवा समेत अन्य धाराओं में अनुज निवासी गांव सुनहरा कोतवाली गंगनहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अनुज कुमार ने 20 सितंबर 2014 की घटना के दिन खुद को नाबालिग बताया था। 28 अक्तूबर 2024 को अनुज ने अंकतालिका कोर्ट में पेश की थी। इसके बाद अंकतालिका के सत्यापन के लिए विद्यालय में संपर्क किया गया था। फिर वहां से जानकारी मिली कि यह अंकतालिका फर्जी है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अनुज निवासी गांव सुनहरा कोतवाली गंगनगर के खिलाफ कोर्ट के पेशकार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed