फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against many including MLA Champion's father

विधायक चैंपियन के पिता समेत कई पर केस दर्ज

Fri, 02 Apr 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Case filed against many including MLA Champion's father
एक व्यक्ति ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता पर जबरन दुकान खाली कर ताले जड़ने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक के पिता समेत चार नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संजय कुमार निवासी मोहल्ला किला, लंढौरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह करीब 30 वर्षों से जूनियर हाईस्कूल लंढौरा की दुकान में किरायेदार हैं। एक अप्रैल को लंढौरा निवासी कुंवर नरेंद्र सिंह, इस्लाम समेत 12 लोग आए और दुकान खाली करने की बात कही। दुकान खाली न करने पर ताले तोड़कर कब्जा करने की बात कही। आरोप है कि चार महीने से खानपुर विधायक के पिता कुंवर नरेंद्र सिंह व इस्लाम आदि उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि एक अप्रैल की शाम को भी कुंवर नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, विवेक शर्मा दुकान पर आए और डरा-धमकाकर दुकान पर ताले लगा कर चले गए। एसएसआई डीएस रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आरोप लगा रहे व्यक्ति के खिलाफ विधायक पक्ष की ओर से करोड़ों के गबन के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले से दर्ज मुकदमे को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed