फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car rammed into tractor-trolley due to tire burst, driver dies

Roorkee News: दिल्ली के लिए भी महत्वपूर्ण...) सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, नौ की हालत गंभीर

Sun, 01 Oct 2023 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Car rammed into tractor-trolley due to tire burst, driver dies
फोटो समाचार:
विज्ञापन

- रुड़की में घायल कार सवार आठ लोगों को हायर सेंटर किया रेफर
- हरिद्वार में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, एक किशोर की मौत


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में हाईवे पर जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वह किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर पथरी क्षेत्र में लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। इस दुर्घटना में एक किशोर की मौत हुई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल है।
रुड़की पुलिस के अनुसार, रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कार से कुछ लोग हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार मंडावली के पास पहुंची तो बाईं साइड का अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा की सूचना पर पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य आठ लोगों की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि हादसे में कार चालक अर्पित (32) पुत्र राजेश निवासी गदरपुर दिल्ली की मौत हो गई है।
विज्ञापन

रुड़की की घटना में ये हैं घायल
नीरज (40) पुत्र चंद्रपाल, राखी (37) पत्नी नीरज, अनिता (35) पत्नी सोनू, प्रीति (9) पुत्री नीरज, गौरव (17) पुत्र सोनू, चंद्रपाल (70) पुत्र गंगाराम, सनी (21) पुत्र बिजेंद्र और भव्य (7) पुत्र नीरज निवासी गदरपुर दिल्ली घायल हो गए हैं। सभी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर नारसन पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
राष्ट्रीय मार्ग से घर लौट रहा था सिद्धार्थ
लक्सर राष्ट्रीय मार्ग से होकर अपनी बाइक से जसपुर रणजीतपुर लक्सर निवासी सिद्धार्थ (19 वर्ष) स्व. अनिल धनपुरा घर लौट रहा था। रविदास मंदिर के समीप गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से उसकी जावेद (20) पुत्र मुनसब निवासी धनपुरा की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों नीचे गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घायल जावेद का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed