फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car parked in Meerut garage, challan cut in Dehradun

मेरठ गैराज में खड़ी है कार, देहरादून में कटा चालान

Wed, 20 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Car parked in Meerut garage, challan cut in Dehradun
मेरठ के गैराज में मरम्मत के लिए गई कार का देहरादून में चालान कटने का मामला प्रकाश में आया है। कार मालिक के घर चालान पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मेरठ पहुंचकर जानकारी ली तो गैराज में कार खड़ी मिली। इस बीच उसने जांच की तो पता चला कि उसकी कार के नंबर पर दूसरी कार चल रही है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सफरपुर निवासी मुखातिब ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पूर्व उन्होंने अपनी कार सही होने के लिए मेरठ के एक गैराज भेजी थी। तभी से कार वहीं खड़ी है। एक सप्ताह पूर्व उनके घर देहरादून से एक चालान डाक के जरिये पहुंचा। पता चला कि कार का देहरादून में ओवर स्पीड में चालान कटा है। वह मेरठ पहुंचे तो गैराज में कार खड़ी मिली। उन्होंने गैराज मालिक से कार देहरादून ले जाने की जानकारी ली तो उसने इनकार कर दिया। उन्होंने देहरादून पहुंचकर पुलिस से जानकारी ली। साथ ही जिस जगह चालान कटा था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए। पता चला कि कोई दूसरी कार उनके कार के नंबर पर चल रही है और उस कार पर नंबर प्लेट भी लगी है। बुधवार को मुखातिब ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed