फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cane department officials did surprise inspection

गन्ना विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंच किया औचक निरीक्षण

Mon, 07 Jun 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cane department officials did surprise inspection
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने अधिकारियों के साथ सोमवार को तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में गन्ना सर्वे के कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यवेक्षक किसानों के साथ सर्वे करते मिले।
विज्ञापन

25 मई से गन्ना पर्यवेक्षक लक्सर तहसील क्षेत्र के किसानों के खेत में गन्ने का सर्वे कर रहे हैं। पर्यवेक्षक खेतों में जाकर गन्ने का रकबा और प्रजातियों के बारे में जानकारी लेकर उसे गश्ती केन सर्वे रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं। सोमवार सुबह लक्सर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप वर्मा अधिकारियों के साथ मुंडाखेड़ा कलां, अलावलपुर, भिक्कमपुर, रणजीतपुर, निरंजनपुर, झीवरहेड़ी, टांडा महतौली गांव में सर्वेक्षण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना पर्यवेक्षक खेतों में किसान के साथ गन्ने का सर्वे कर रहे थे। प्रदीप वर्मा ने किसानों को गन्ने में बेहतर पेड़ी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों से सर्वे के दौरान खेत में रहने, घोषणापत्र सही से पत्र भरने, खेत की नकल और आधार कार्ड की फोटो कॉफी व अन्य जरूरी दस्तावेज पर्यवेक्षक को देने की अपील की। इस दौरान गन्ना पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य, सुनील प्रजापति, सहेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अंकित चौहान, ब्रज मोहन सैनी, रवि कुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed