{"_id":"675499fb847911d8e00a5bc4","slug":"camp-starts-from-today-register-your-name-in-the-electoral-roll-roorkee-news-c-5-1-drn1030-565153-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आज से शिविर शुरू, निर्वाचन नामावली में दर्ज करा लें नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आज से शिविर शुरू, निर्वाचन नामावली में दर्ज करा लें नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के चुनाव को देखते हुए निकायों की निर्वाचन नामावलियों को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार से तीन दिवसीय शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगे।
नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी अमरजीत कौर ने बताया कि एक जनवरी 2025 तक जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। उनके नाम निकाय चुनाव की निर्वाचन नामावलियों में सम्मलित किए जाने हैं। इसके लिए वह अपने आधार कार्ड व आयु के अभिलेख की छाया प्रति के साथ अपने वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर जमा करा सकते हैं। इसके लिए एक निर्धारित फार्म भी भरना होगा। आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक यह शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।