फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Came to life after boarding the ship from Sudan

Roorkee News: सूडान से जहाज में बैठने के बाद आई जान में जान

Tue, 25 Apr 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Came to life after boarding the ship from Sudan

विज्ञापन
सूडान में फंसा भारतीय परिवार पानी के जहाज से सऊदी अरब के लिए हुआ रवाना



झबरेड़ा के खजूरी गांव निवासी परिजनों ने ली राहत की सांस, वापसी की कर रहे दुआएं



गृह युद्ध की चपेट में आए सूडान में फंसा भारतीय परिवार जब भारत और सऊदी अरब के संयुक्त प्रयासों से जहाज में बैठकर रवाना हुआ तो जान में जान आई। परिवार के सदस्यों ने सूडान से निकलते ही झबरेड़ा के खजूरी गांव में अपने परिजनों को जानकारी दी तो वह भी खुशी से झूम उठे।



सूडान में कुछ दिन से वहां की सेना और अर्द्धसैनिक बलों में झड़प चल रही है। वहां गृह युद्ध का माहौल बना हुआ है। सूडान में झबरेड़ा के खजूरी गांव के दो युवा फंसे हुए थे। ऐसे में वहां के हालातों को देखते हुए उनके परिवार के सदस्यों की बुरी हालत थी। ग्राम खजूरी निवासी सफदर त्यागी के अनुसार उनका बेटा जुनैद त्यागी (25) सूडान की एक वाटर टैंक बनाने की कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। करीब चार साल पहले ही उनके ही परिवार का जुनैद अली (30) पुत्र मेहरबान भी इसी पद पर नौकरी के लिए सूडान चला गया था।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले वह अपनी पत्नी सलमा और ढाई साल की बेटी इनायत को भी सूडान ले गया था। उनका एक रिश्तेदार सलमान पुत्र शाह आलम निवासी मुजफ्फरनगर भी 11 महीने पहले ही सूडान गया था। जुनैद इस समय सूडान की राजधानी खार्टूम में किराए पर रह रहा था। जैसे ही सूडान में गृह युद्ध के हालात छिड़े तो परिवार के सदस्यों में बेचैनी बढ़ गई। उन्होंने सूडान में रह रहे परिजनों से हाल जाना तो उनके सूडान की हालत बताने के बाद परिजनों की बेचैनी और बढ़ गई। मंगलवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह नौ बजे शिप में बैठकर सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। नौ घंटे के सफर के बाद वह सऊदी अरब पहुंचेंगे। वहां से वह जहाज से इंडिया के लिए रवाना होंगे। बतौर सफदर त्यागी जैसे ही जुनैद शिप में बैठे तो खुदा के साथ ही भारत और सऊदी अरब सरकार का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंजर याद कर सहम रहे परिवार के लोग



सूडान में रह रहे जुनैद और उसके परिवार के सदस्यों के दिल से अब भी वहां का मंजर नहीं जा रहा है। बारूद और गोलियों की आवाज के साथ ही धूल के गुब्बार का मंजर बार-बार आ रहा है। उनके अनुसार कई दिन पहले ही घरों की बिजली-पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी और वह लगातार घरों में ही कैद थे। ऐसे में उनकी वापसी की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी। शिप में बैठने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article