फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bush fire near railway track

Roorkee News: रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में लगी आग

Fri, 22 May 2026 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bush fire near railway track
लक्सर में रेलवे ट्रैक के समीप आग बुझाते जीआरपी के जवान ( संवाद )
मुरादाबाद - सहारनपुर रेलखंड पर लक्सर और डोसनी रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे उगी झाड़ियों में आग लग गई। नरोजपुर गांव के पास लगी आग देखते - देखते पश्चिमी रेलवे केबिन के पास तक पहुंच गई। सूचना पर जीआरपी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पुलिस, रेलकर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। अधिकारियों ने आग से किसी प्रकार की क्षति से इन्कार किया है।
विज्ञापन




इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप में रेलवे ट्रैक के किनारे उगी झाड़ियां सूख रहीं हैं। शुक्रवार दोपहर के समय लक्सर और डोसनी रेलवे स्टेशन के बीच लक्सर में नरोजपुर फाटक के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी झाड़ियों में आग लग गई। आग फैलते-फैलते पश्चिमी केबिन की ओर बढ़ने लगी। इस दौरान रेलकर्मियों की नजर झाड़ियों में लगी आग पर पड़ी तो उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही आग बुझाने के प्रयास आरंभ हो गए।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर जीआरपी और फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। जीआरपी उपनिरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मनोज सुधाकर ने बताया कि ट्रैक किनारे उगी झाड़ियों में आग लगी थी। एहितयातन अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई थी। आग को काबू कर लिया गया। इससे किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed