फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Burning rubber found on crusher during raid, PCB sealed it

Roorkee News: छापे में कोल्हू पर जलती मिली रबर, पीसीबी ने किया सील

Fri, 06 Oct 2023 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Burning rubber found on crusher during raid, PCB sealed it
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को गन्ना कोल्हुओं पर छापे मारे। इस दौरान एक कोल्हू पर रबर जलती मिली। उसे पीसीबी की टीम ने सील करा दिया है। कोल्हू संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन




लंढौरा क्षेत्र में 24 से अधिक गन्ना कोल्हू संचालित है। क्षेत्र के एक पूर्व सैनिक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत की थी कि क्षेत्र में कई ऐसे गन्ना कोल्हू हैं, जहां ईंधन के रूप में रबर जलाई जा रही है। इससे क्षेत्र में गंभीर वायु प्रदूषण हो रहा है। कोल्हू में रबर, प्लास्टिक का कचरा, रेक्सीन आदि जलाई जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके चलते प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने वैज्ञानिक सहायक अमित भारद्वाज के नेतृत्व में रुड़की-लक्सर मार्ग पर स्थित गन्ना कोल्हू पर छापे मारे। इस दौरान एक कोल्हू पर रबर जलती मिली। टीम ने इस कोल्हू को सील कर दिया है। पीसीबी की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य कोल्हू संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कुछ संचालकों ने तो कार्रवाई के डर से अपने कोल्हू तक बंद कर दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सोमपाल सिंह ने बताया कि विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम में कानूनगो आदेश कुमार के अलावा पुलिस टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed