{"_id":"68c7070fded712d9210df7b0","slug":"bullion-trader-cheated-of-rs-570-lakh-case-filed-against-father-and-son-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-788633-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सराफा कारोबारी से 5.70 लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सराफा कारोबारी से 5.70 लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
रुड़की। शहर के सराफा कारोबारी विजय चौहान को पिता-पुत्र ने कार गिरवी रखने का झांसा देकर 5.70 लाख रुपये की चपत लगा दी। रकम वापस न मिलने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय ने बताया कि 30 मार्च 2023 को सुरेश पाल सिंह निवासी हनुमत धाम, मार्ग वीर अर्जुन स्कॉलर्स एकेडमी के पास सिटी पैलेस के पीछे विकास नगर, देहरादून और उसका बेटा नीरज कांत उनसे मिले और छह लाख रुपये की जरूरत बताकर बदले में स्विफ्ट डिजायर कार गिरवी रखने की बात कही। उनकी बातों पर भरोसा कर कारोबारी ने 70 हजार नकद और पांच लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। तय समय बीतने पर रकम नहीं लौटाई। बाद में पता चला कि कार किसी अन्य महिला के नाम पर है। ठगी का खुलासा होने पर कारोबारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।