{"_id":"6891019cb9e9127dde00bc96","slug":"bullet-fired-in-fight-with-youth-who-had-come-to-wedding-procession-one-injured-chaos-roorkee-news-c-5-1-drn1027-755638-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बरात में आए युवकाें के साथ मारपीट में चली गोली, एक घायल, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बरात में आए युवकाें के साथ मारपीट में चली गोली, एक घायल, अफरातफरी
विज्ञापन
सहारनपुर से आई बरात में शामिल युवकों का स्थानीय युवकों के साथ विवाद होने पर गोली चल गई। जिसमें स्थानीय युवक घायल हो गया। गोली चलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोगाें की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर बितर किया। घायल को भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, करीब एक माह पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन पार्क कालोनी निवासी फैज (25) और अन्य लोग सहारनपुर में आयोजित एक शादी समारोह में गये थे। इसी दौरान ग्रीन पार्क कॉलोनी के फैज और उसके साथ के युवकों का सहारनपुर जिले के कोटा माही गांव निवासी कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। उस समय किसी तरह मामला निपट गया।
सोमवार को रुड़की में देहरादून हाईवे पर स्थित वैशाली मंडपम में एक शादी थी। जिसमें कोटा माही निवासी युवक भी आए हुए थे। इसकी जानकारी फैज पक्ष को लग गई। कोटा माही के युवक मंडपम से निकलकर बाहर आए तो मौका देखते ही फैज पक्ष के लोग उनसे भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट के बीच सहारनपुर के लोगों ने गोली चला दी। जो फैज की बाजू में लग गई। फैज के लहूलुहान होते ही हड़कंप और अफरातफरी मच गई। इस दौरान बरात में आए लोग और गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को वहां से हटाया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -