{"_id":"67703ace91dc35ac690e3bcf","slug":"branches-fell-on-the-wires-power-was-cut-off-in-many-areas-roorkee-news-c-5-1-drn1030-581047-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तारों पर गिरीं टहनियां, कई इलाकों में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तारों पर गिरीं टहनियां, कई इलाकों में गुल रही बिजली
विज्ञापन
बिजलीघर नंबर-6 और सोलानीपुरम बिजलीघर में भी प्रभावित रही आपूर्ति
शुक्रवार से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रही। खराब मौसम के कारण विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई। कई इलाकों में बिजली गुल रही। डाडा जलालपुर के बिजलीघर पर जाने वाली 33 केवीए की लाइन पर टहनी गिरने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, शहर के बिजलीघर नंबर-6 व सोलानीपुरम बिजलीघर में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह से बारिश शुरू हुई जो शनिवार दोपहर बाद तक जारी रही। डाडा जलालपुर के बिजलीघर पर जाने वाली 33 केवीए की लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली सप्लाई बंद हो गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बारिश के बीच ही कर्मचारियों ने लाइन को चालू कराया। तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
वहीं शहर के बिजलीघर नंबर-6 व सोलानीपुरम बिजलीघर से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा लक्सर, खानपुर, कलियर, मंगलौर, लंढौरा, झबरेड़ा आदि क्षेत्रों में मौसम की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ज्यादा समय के लिए केवल डाडा जलालपुर में ही बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ स्थानों पर लाइन में दिक्कत आई थी। इसे ठीक कराया दिया गया था। कोई बड़ा फाल्ट नहीं आया है। लगभग सभी स्थानों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो चुकी है।