{"_id":"690f534820c58624890e9452","slug":"branch-manager-of-finance-company-attacked-with-sharp-weapons-roorkee-news-c-5-1-drn1027-829830-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन
स्पंदना फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर एक कर्मचारी और उसके परिजनों ने लोहे के सुए व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भोकरहेड़ी थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर (उप्र) निवासी निजी कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह स्पंदना फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और गणेश चौक के पास शाखा कार्यालय स्थित है। उनके अधीन चार कर्मचारी कार्य करते हैं।
पीड़ित के अनुसार, 31 अक्तूबर की सुबह उन्होंने अक्षय निवासी थिथकी, मंगलौर को फील्ड में जाकर किस्तें जमा कराने के लिए कहा जिस पर उसने मना कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अक्षय वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब निजी कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान पर बैठे थे तभी अक्षय अपने साथियों अर्पित, आकाश, प्रदीप और अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा और उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे के सुए और रॉड से वार किए जिससे निजी कुमार के सिर में चोट आई। वारदात के बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।