{"_id":"572ccfed4f1c1b083f5ccf90","slug":"boy-was-beaten-while-trying-to-sell-stolen-motobike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक बेचने आए युवक की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक बेचने आए युवक की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 06 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक बेचने का प्रयास कर रहा युवक गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक बेचने आए युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक इससे पहले भी लक्सर में चोरी की बाइक बेच चुका है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बिजनौर के एक युवक व लक्सर के मुंडाखेडा गांव निवासी दूसरे युवक के बीच एक्टिवा स्कूटर को लेकर सौदा हो गया था जिस पर मुंडाखेड़ा निवासी युवक ने गांव के ही एक दोस्त को अपने घर लक्सर से पैसे लेकर आने के लिए फोन किया।
विज्ञापन
पैसे लेकर पहुंचे युवक ने बिजनौर के युवक को देखकर आपा खो दिया ओर उसे पीटना शुरू कर दिया। मुंडाखेड़ा के युवक का कहना था कि इस युवक से उसने एक स्पलेंडर बाइक खरीदी थी जिसके चोरी की होने के कारण उसे जेल जाना पड़ा था। उसे चोरी की बाइक के होने की पुष्टि तब हुए जब चेंकिग के दौरान बाइक पकड़ी गई।
विज्ञापन
युवक का आरोप था कि बिजनौर निवासी युवक चोरी की बाइक लक्सर लाकर बेचता है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक से पूछताछ की जा रही है।