फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body of youth who drowned in the Ganga Canal two days ago recovered from Asafnagar regulator

Roorkee News: दो दिन पूर्व गंगनहर में डूबे युवक का शव आसफनगर झाल से बरामद

Wed, 24 Jun 2026 05:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in the Ganga Canal two days ago recovered from Asafnagar regulator
मोहल्ला पठानपुरा निवासी 22 वर्षीय साहिल का शव आसफनगर झाल से बरामद कर लिया गया है। परिजनों की सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी इमरान का 22 वर्षीय पुत्र साहिल रुड़की स्थित सोनाली पार्क के पास गंगनहर में नहाने के लिए उतरा था। नहाते समय गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गया था। साथ में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन तेज बहाव में वह डूब गया। घटना के बाद से ही परिजन सदमे में थे।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से वे रुड़की से लेकर मोहम्मदपुर झाल तक गंगनहर के किनारे साहिल की तलाश में भटक रहे थे। सुबह से शाम तक गंगनहर किनारे बैठकर परिजन साहिल के सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन जब बुधवार सुबह आसफनगर झाल पर शव मिला तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। युवक की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed