फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body of Teenager Missing for Three Days Recovered from Mohammadpur Jhal

Roorkee News: तीन दिन से लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद

Mon, 01 Jun 2026 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Body of Teenager Missing for Three Days Recovered from Mohammadpur Jhal
थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थिति में लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 27 मई को खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की तलाश की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


शनिवार शाम मोहम्मदपुर झाल से किशोरी का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी के पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका था और वह अपनी मां के साथ रहती थी। कुछ पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर वह कुछ समय से परेशान बताई जा रही थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मोहम्मदपुर झाल से किशोरी का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed