फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody clash in two villages due to illegal mining, firing

अवैध खनन में दो गांवों में खूनी संघर्ष, फायरिंग

Mon, 09 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash in two villages due to illegal mining, firing
अवैध खनन को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग की। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि वह खेत से आ रहे थे। इस दौरान उनपर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा अहतमाल और जलालपुर गांव के लोगों में रविवार रात खूनी संघर्ष हो गया। टोडा अहतमाल निवासी देवकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोलानी नदी के पास उनके खेत हैं। रविवार रात करीब नौ बजे वह खेत पर गए थे। इस बीच जलालपुर गांव के सात से आठ लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेतों से अवैध खनन कर रहेे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने भगा दिया। इस पर उन्होंने फोन कर अपने भाई देवराज, भतीजे अमित, रणजीत और धनराज को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि अवैध खनन करने वालों ने भी फोन कर गांव से अपने पक्ष के सौ से डेढ़ सौ लोगों को बुला लिया। उक्त लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं उनपर फायरिंग कर दी। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हमले में सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं जलालपुर निवासी दूसरे पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर बताया कि वह खेत से लौट रहे थे। इस बीच टोडा अहतमाल के लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में इखलाख, सरफराज, इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रात में ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई। फायरिंग और अवैध खनन के आरोप झूठे हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों को माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है विवाद
सोलानी नदी किनारे टोडा अहतमाल और जलालपुर गांव के लोगों के खेत आ रहे हैं। दोनों गांव के कुछ लोग रात में पुलिस से बचने के लिए नदी और खेतों से अवैध खनन करते हैं। अवैध खनन को लेकर रविवार को हुआ विवाद पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार विवाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed