फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody clash between two sides, four people injured

रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर पथराव

Fri, 03 Jun 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides, four people injured
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्धावाली गांव का युवक पिछले दिनों गांव की किशोरी को लेकर भगाकर ले गया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था। साथ ही युवक को जेल और किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया था। तभी से दोनों पक्षों में तनाव बना आ रहा है। शुक्रवार सुबह तनाव के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलेे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया है। इसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed