फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP MLA accused of fraud

भाजपा विधायक पर धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 14 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 14 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। हरिद्वार कनखल निवासी एक कारोबारी ने भाजपा विधायक मदन कौशिक और उनके भाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनसे अपनी जान का खतरा बताया है। सोमवार को कारोबारी और उनकी पत्नी ने मीडिया के सामने विधायक पर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। कार्रवाई न होने पर बुधवार को कारोबारी ने परिवार सहित विधानसभा के बाहर धरना देने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


कनखल की मनोहरपुरम कॉलोनी निवासी अनुज गर्ग की सिविल लाइंस रुड़की में मिठाई की दुकान है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में कारोबारी ने बताया कि वर्ष 2008 में उनके परिवार ने भाजपा विधायक के साथ 50 प्रतिशत की साझेदारी में हरिद्वार में ज्वैलर्स शोरूम खोला था। हमारे परिवार का बंटवारा होने पर आधा हिस्सा भाई अनुज के पास चला गया। छोटे भाई अनुज ने 60 लाख रुपये में अपना हिस्सा बेचने का प्रस्ताव विधायक के सामने रखा। आरोप लगाया कि विधायक ने न भाई को रुपये दिए और न मेरे 25 फीसदी हिस्सेदारी का मुनाफा दे रहे हैं। तीन साल से विधायक और उसका भाई कोई हिसाब किताब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर विधायक और उनके भाई मुकेश कौशिक उन्हें धमकी दे रहे हैं। इसकी उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कारोबारी की पत्नी भारती गर्ग ने कहा कि विधायक के उत्पीड़न से परेशान होकर उनका परिवार बुधवार से विधानसभा सत्र के दौरान धरना देने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर से छोड़ा कनखल
कारोबारी अनुज गर्ग ने आरोप लगाया कि विधायक ने पार्टनरशिप की लिखापढ़ी में अपने भाई को आगे किया था। जबकि पूरा कारोबार वह खुद देखते हैं। आरोप लगाया कि विधायक ने अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट के जरिये उन्हें धमकी दिलवाई है। पति-पत्नी और दो बच्चों पर जान का खतरा देखते हुए अपने माता-पिता को कनखल छोड़ने पर मजबूर हुए। जबकि वह खुद, पत्नी और बच्चों के साथ रुड़की में ही रहते हैं। पुलिस से न्याय न मिलने पर नोटिस के अलावा उन्होंने विधायक को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।


क्या कहते हैं विधायक
कारोबारी की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे में विधायक मदन कौशिक ने बताया कि आरोप बेबुनियाद और निराधार है। मेरा कारोबारी से कोई लेनादेना नहीं है। छोटे भाई के साथ उनकी पार्टनरशिप है। कारोबारी ने खुद धोखाधड़ी की हुई है। एक कमेटी इस मामले को देख भी रही है। यह मुझे राजनीतिक तौर पर नुकसान पहुंचाने की साजिश है। कारोबारी पर मानहानि का दावा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed