{"_id":"57a38c1f4f1c1b6f152bb560","slug":"bjp-leaders-rushed-to-police-station-to-defend-the-cow-slaughter-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के आरोपियों को बचाने पहुंचे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के आरोपियों को बचाने पहुंचे भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोकसी के आरोपियों को बचाने का विरोध
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा के कुछ जिम्मेदार नेताओं का चेहरा बृहस्पतिवार को उजागर हुआ। मंडलाध्यक्ष समेत कई नेता गोकशी के आरोपियों को बचाने थाने पहुंचते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध में उतर आए और नारेबाजी शुरू कर पुतला फूंक दिया। मामला बढ़ता देख भाजपाई चुपके से खिसक गए।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व सिकरोढ़ा में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने 80 किलो मांस तो बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सैनी, प्रदेश सहसंयोजक डा. राजेश सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज कपिल आदि कई नेता थाने पहुंच गए। आरोप है कि यह नामजद कुछ लोगों के नाम बाहर करने का दबाव पुलिस पर बनाने लगे।
विज्ञापन
भनक लगते ही बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख मोहित यादव, अंकित कुमार, संजय कुमार, चंदन कौशिक, कृष्णवीर, प्रदीप, धर्मवीर, चंदन, पंकज आदि थाने पहुंच गए। आरोप था कि यह नेता आरोपियों को बचा रहे हैं। इसके विरोध में बजरंगियों ने थाने में भाजपाइयों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धूप में धरने पर बैठ गए। थाने में हंगामा होने की सूचना पर पहुंचे सीओ राजीव मोहन मंगलौर ग्रामीण ने बजरंगियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
मैं अभी दिल्ली में हूं। इसलिए मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
भाजपा गोकशी करने वालों का नहीं, रुकवाने वालों का सहयोग करती है। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलेगी तो अनुशासन समिति जांच कर कार्रवाई करेगी।
नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
गोकशी के आरोपियों को बचाने वाले भाजपाई नहीं हो सकते। हो सकता है कि गलत फहमी हो गई हो। मंडलाध्यक्ष को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा।
डा. कल्पना सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा
कार्यकर्ताओं को गलतफहमी
मंडलाध्यक्ष विरेंद्र सैनी, डा.राजेश सैनी, मनोज कपिल का संयुक्त रूप से कहना है कि गोकशी के मामले में किसी व्यक्ति को गलत नहीं फंसाया जाए। जो सही है वही किया जाए। इसलिए वह थाने गए थे। वह गोकशी करने वालों की मदद करने के लिए नहीं गए थे, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं यह गलत फहमी हुई है। पुलिस ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।