फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bitrgation threat

भीतर घातियों से खतरा

Sun, 29 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 29 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि खतरा अपनों से होता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष रावत रविवार को आवास विकास स्थित एक पार्क में भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. कल्पना सैनी के स्वागत समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रुड़की नगर निगम के मेयर का चुनाव भाजपा के पक्ष में था। लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण यह जीता हुआ चुनाव मात्र सौ वोट से हार गए। पंचायत चुनाव आ गया है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी तो इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर देखने को मिलेगा। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वकांक्षाएं होंगी। पार्टी की ओर से ऐसे कार्यकर्ता को पंचायत चुनाव के लिए टिकट दिया जाएगा। जो टिकाऊ और जिताऊ हो। निशंक ने इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लिया। प्रदेश सरकार को घोटालेबाज सरकार करार देते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. कल्पना सैनी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, श्यामवीर सैनी, ज्ञान सिंह भंडारी, हरिद्वार नगर निगम मेयर मनोज गर्ग, सौरभ गुप्ता, अजय सैनी, डा. अनिल शर्मा, गौरव गोयल, प्रदीप त्यागी, सौरभ गुप्ता, भूप सिंह सैनी, सुशील त्यागी, रामगोपाल कंसल, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed