{"_id":"6abf966cfc5d438bbe0a353c","slug":"there-was-a-stir-after-the-body-of-a-youth-was-found-in-makhanpur-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-161875-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मक्खनपुर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मक्खनपुर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
भगवानपुर। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के मक्खनपुर में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुलवीर सिंह (40) निवासी ग्राम नरैनापुर, थाना ममरी, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। बताया गया कि गुलवीर सिंह क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को मक्खनपुर क्षेत्र में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
झबरेड़ा। पुलिस ने हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर फाजिलपुर गांव निवासी अमन कुमार आसपास के लोगों की साथ गाली-गलौज कर हंगामा कर रहा था। लोगों ने उससे परेशान होकर उसकी हरकतों की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर पहले उसको समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने की बजाए उल्टा झगड़े पर उतारू हो गया। मामला गंभीर होते देख पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका शांति व्यवस्था भंग की धारा में चालान कर दिया है। झबरेड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।