फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhakiyu pays homage to Baba Tikait on his death anniversary

Roorkee News: बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू ने किया नमन

Sat, 16 May 2026 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu pays homage to Baba Tikait on his death anniversary
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसानों के मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र के किसानों व भाकियू कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। शुक्रवार को गुड़ मंडी मंगलौर परिसर स्थित यूनियन कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दसमें हवन-यज्ञ कर बाबा टिकैत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसान हितों को लेकर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने बाबा टिकैत के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और किसान एकता ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैठक के दौरान आगामी 16, 17 और 18 जून को हरिद्वार में आयोजित होने वाले भाकियू के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर की रूपरेखा भी तैयार की गई।
विज्ञापन




पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। इस राष्ट्रीय समागम में देशभर से जुटने वाले किसानों की व्यवस्था और कार्यक्रम के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश महासचिव रवि कुमार, गढ़वाल मंडलाध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, प्रदीप कुमार, शिवम चौधरी, अनूप बेनीवाल, हरपाल सिंह, अरविंद राठी, अनुज राणा, लव कुमार, मदन फौजी सहित अधिक संख्या में किसान और संगठन के साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed