फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   beneficiery's money usurped by fraud

जालसाजी कर हड़प लिया लाभार्थी का पैसा 

Thu, 15 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 15 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

 इंदिरा आवास योजना के तहत आई लाभार्थी की धनराशि को जालसाजी कर हड़प लिया गया । पात्र के घर पर इंदिरा आवास योजना की प्लेट लगाने पहुंचे कर्मचारियों से यह खुलासा हुआ है। जिस पर अब पीड़ित ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।

विज्ञापन


भगवानपुर विकास खंड क्षेत्र के गावं बिनारसी निवासी दिलशाद ने पुलिस एवं विकास विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि वर्ष 2010-11 में उसका नाम इंदिरा आवास योजना की सूची में चयनित हुआ था, लेकिन उसे ग्राम प्रधान एवं सचिव ने न तो इसकी कोई जानकारी दी और न ही योजना का पैसा देकर मकान बनवाया, लेकिन अब जब कई साल बाद योजना के तहत उसके मकान पर कुछ कर्मचारी इंदिरा आवास की प्लेट लगाने पहुंचे तो उसको पता लगा कि उसका योजना के तहत चयन हुआ है। कर्मचारियों ने बताया कि उसका इंदिरा आवास योजना के तहत मकान बना होगा उस पर इंदिरा आवास की प्लेट लगानी है।
विज्ञापन


यह सुनकर दिलशाद के पैरों तले से जमीन खिसक गई । उसने बताया कि उसका कोई सरकारी मकान नहीं बना है और न ही उसे इसके लिए कोई सहायता राशि दी गई है। दिलशाद ने मामले की जांच की तो पता चला कि जालसाजी कर उसके नाम से विकास विभाग से पैसा जारी किया गया और बाद में उसे बैंक से निकाल भी लिया गया। अब उसने अपने हक की मांग करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस एवं विकास विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर सीडीओ सोनिका का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है, हां अगर इस तरह का कोई मामला आत है तो उसकी गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed