फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Beer bar sabotage, youth fiercely create uproar

बीयर बार में तोड़फोड़, युवकों ने जमकर किया हंगामा

Fri, 05 Feb 2021 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Beer bar sabotage, youth fiercely create uproar
रुड़की रोडवेज स्थित एक बार में की गई तोड़फोड़। - फोटो : ROORKEE
रोडवेज बस अड्डे के सामने एक बीयर बार के बाहर युवकों ने जमकर हंगामा किया। युवकों ने बीयर बार में तोड़फोड़ भी कर दी। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ गालीगलौज कर हाथापाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को हिरासत में लेेकर कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे के सामने उर्वशी बीयर बार है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कर्मचारियों ने बार बंद कर दिया था। इसी बीच कुछ युवक पहुंचे और बार खोलकर शराब पिलाने की बात कही। कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया। इस पर युवकों ने गालीगलौज कर दी। साथ ही जबरन बार का गेट खुलवाने की कोशिश की। कर्मचारियों के रोकने पर युवकों ने गेट में तोड़फोड़ कर दी और बाहर लगा कांच भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बार के बाहर जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट कर दी। काफी देर तक वे बार के बाहर उत्पात मचाते रहे। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ युवक फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। बार मालिक ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed