{"_id":"67e052e4f798baa349095692","slug":"beat-wife-for-opposing-love-affair-threw-her-out-of-the-house-along-with-children-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-647609-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: बेशर्म पति...प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी को बुरी तरह पीटा, फिर बच्चों सहित घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: बेशर्म पति...प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी को बुरी तरह पीटा, फिर बच्चों सहित घर से निकाला
Mon, 24 Mar 2025 11:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:04 AM IST
सार
पति के प्रेम प्रसंग के बारे में पत्नी को पता चला गया। पत्नी ने विरोध किया बेशर्म पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
एक महिला ने पति पर कंपनी में साथ काम करने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति ने मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पुलिस को सहारनपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। जबकि वह परिवार सहित शेखपुरी में किराये पर कमरा लेकर रही है। आरोप लगाया कि उसके पति का कंपनी में काम करने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
कई बार समझाने के बाद भी पति हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोप लगाया कि रविवार को पति युवती से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसने इसका विरोध किया तो पति ने गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने मारपीट की और उसे दो बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun : रिश्वत लेने पर आरपीएफ दरोगा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, दलाली करने वाला इलेक्ट्रीशियन भी दबोचा
इसके साथ ही घर आने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।