फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI arrested two people including RPF sub-inspector for taking bribe

Dehradun : रिश्वत लेने पर आरपीएफ दरोगा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, दलाली करने वाला इलेक्ट्रीशियन भी दबोचा

Mon, 24 Mar 2025 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी/देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी/देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 01:15 AM IST
सार

दरोगा पर एक डंपर मालिक से दुर्घटना के एक मामले में 20 हजार रुपये लेने का आरोप है। टीम दोनों को अपने साथ देहरादून ले गई।

विज्ञापन
CBI arrested two people including RPF sub-inspector for taking bribe
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई देहरादून की टीम ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आरपीएफ के एक दरोगा और मध्यस्थता करने वाले लालकुआं स्टेशन के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के तकनीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा पर एक डंपर मालिक से दुर्घटना के एक मामले में 20 हजार रुपये लेने का आरोप है। टीम दोनों को अपने साथ देहरादून ले गई।

विज्ञापन


सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गिरफ्तारी के लिए तीन गाड़ियों से रविवार को यहां पहुंची। दोपहर बाद टीम ने तय योजना के अनुसार स्टेशन परिसर में बने गेस्ट हाउस के पास असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरीश और तकनीशियन जसवीर को बुलवाया। वहीं से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पिछले महीने रेलवे स्टेशन गेट में डंपर से टक्कर मारने के मामले में रिश्वत लेने में यह गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे के मुताबिक दरोगा ने डंपर मालिक से उसे गिरफ्तार न करने और मुकदमे में उसके वाहन जब्त न करने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे। बाद में दरोगा 25 हजार रुपये पर तैयार हो गया। फिर तकनीशियन जसवीर के मध्यस्थता करने पर वह 20 हजार रुपये पर राजी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed