फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Batra and champion notice

बत्रा और चैंपियन को नोटिस

Mon, 21 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 21 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Batra and champion notice
विध्‍ाायक प्रण्‍ाव के लंढाौरा ‌‌स्थित महल के गेट पर नाोटिस चस्‍पा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

रुड़की/लंढौरा। विधानसभा में भाजपा के साथ मिलकर अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले कांग्रेस विधायक प्रदीप बत्रा व कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दल बदल कानून के तहत नोटिस भेजे गए हैं। प्रशासन ने रविवार को रुड़की में विधायक बत्रा के आवास पर निजी सचिव व कर्मचारियों को नोटिस तामील कराया। लंढौरा में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के महल पर कारण बताओ नोटिस चस्पा किया गया। दोनों विधायकों से विधानसभा में उनके आचरण को लेकर 26 मार्च तक जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


विधानसभा में तीन दिन पहले बजट पेश करने के दौरान सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों ने न सिर्फ अपनी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बल्कि हरीश रावत की सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए विपक्ष के साथ राज्यपाल से भी मुलाकात की। इसके बाद बागी विधायक भाजपा विधायकों और नेताओं के साथ दिल्ली रवाना हो गए। इन नौ विधायकों में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी शामिल हैं। संसदीय कार्य मंत्री इंदिरा हृदयेश की याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से दोनों विधायक को कारण बताओ नोटिस भेजे गए।
विज्ञापन


रुड़की एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान नोटिस लेकर जादूगर रोड स्थित विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पहुंचे। जहां बत्रा के निजी सचिव मयंक मेहंदीरत्ता व आवास पर मौजूद कर्मचारी आदेश व आमिर को नोटिस रिसीव कराया। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया, एसएसआई गोविंद कुमार पुलिस फोर्स सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्सर एसडीएम किशन सिंह चौहान नोटिस की प्रति को लेकर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर पहुंचे। यहां नोटिस तामील करने के लिए कोई मौजूद न होने के चलते गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिम्मीवाल, एसएसआई नवीन चंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।

पहले गायब हुए निजी सचिव, बाद में किया तामील
रुड़की/लंढौरा। एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम के साथ जादूगर रोड स्थित विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पर पहुंचे। इस समय आवास पर मौजूद दोनों कर्मचारियों ने पहले तो नोटिस रिसीव करने में आनाकानी की। उनका कहना था कि वह लिखना-पढ़ना नहीं जानते। इस पर नायब तहसीलदार ने रिसीविंग के संबंध में टिप्पणी लिखते हुए दोनों के हस्ताक्षर करवाए। इसी बीच मौके पर विधायक के निजी सचिव मयंक मेहंदीरत्ता भी वहां पहुंच गए। लेकिन रिसीविंग से पहले विधायक से फोन पर बात करने का हवाला देते हुए वह आवास से चले गए। दोपहर करीब दो बजे एएसडीएम फिर बत्रा के आवास पहुंचे और निजी सचिव मयंक मेहंदीरत्ता को नोटिस तामील कराया गया। नोटिस तामील व चस्पा करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। किसी तरह के विरोध की आशंका पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी इस दौरान मौजूद रहा।

अखबार की कटिंग व चैनल की फुटेज सौंपी
रुड़की/लंढौरा। विधानसभा की ओर से नोटिस के साथ विधायकों की बगावत के संबंध में अखबारों की कटिंग भी भेज दी गई है। वहीं न्यूज चैनल की फुटेज भी पेन ड्राइव में नोटिस के साथ दी गई।


खुफिया विभाग कर रहा निगरानी
रुड़की/लंढौरा। सियासी उठा-पठक के बाद विधायकों के आवास के आसपास खुफिया विभाग की नजर है। शनिवार के बाद रविवार को भी स्थानीय खुफिया विभाग के कर्मचारी आसपास ही टहलते रहे। केंद्र से खुफिया विभाग की टीम रुड़की पहुंचने की चर्चाएं होती रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed