फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bareilly teenager raped on the pretext of job

Roorkee News: नौकरी का झांसा देकर बरेली की किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 27 Nov 2023 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bareilly teenager raped on the pretext of job
I
विज्ञापन

IIविरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी, रविवार रात का मामला
I
I

I
Iयुवक ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया था रुड़की, पुलिस को दी तहरीर
I
एक युवक ने किशोरी को नौकरी का झांसा देकर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। किशोरी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
I
I
I
Iउत्तर प्रदेश के बरेली निवासी एक किशोरी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम पर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा गांव निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की मैसेज में बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए और कॉल पर बातचीत शुरु हो गई।
विज्ञापन

I
Iइस बीच किशोरी ने युवक को बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है और उसकी मां बीमार रहती है। उसे नौकरी की सख्त जरूरत है। इस पर युवक ने रुड़की में नौकरी लगवाने की बात कही। किशोरी ने बताया कि युवक ने नौकरी का झांसा देकर रविवार को उसे रुड़की बुला लिया। इसके बाद वह उसे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया। आरोप है कि युवक ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iविरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे होटल में छोड़कर फरार हो गया। रात में ही किशोरी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही अपने ममेरे भाई को भी कॉल कर रुड़की बुला लिया। किशोरी ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही तहरीर के आधार केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उधर, युवक पक्ष के कुछ लोग किशोरी पर सुलह करने का दबाव बनाते रहे लेकिन पीड़िता ने एक नहीं सुनी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article