फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bareilly smuggler arrested with one kilo of smack

Roorkee News: एक किलो स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 10:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
Bareilly smuggler arrested with one kilo of smack
Iस्मैक खरीदने आया आरोपी कार के साथ हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I
Iदून एसटीएफ ने रविवार रात की कार्रवाई, लाखों की बताई जा रही कीमतI
Iएसटीएफ देहरादून की टीम ने स्मैक तस्कर को एक किलो 110 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक खरीदने आया एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश की रही है।I
I
I
Iरविवार देर रात एसटीएफ देहरादून को सूचना मिली थी कि एक युवक बरेली से बड़ी मात्रा में स्मैक की खेप लेकर मंगलौर क्षेत्र में आया है। उसे यह खेप पीरपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति को देनी है। जानकारी मिली थी कि दोनों की डील मंगलौर में ओवरब्रिज के पास होनी है। सूचना पर एसटीएफ के निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी, उप निरीक्षक विकास रावत, सत्येंद्र सिंह और चिरंजीत सिंह की टीम ने ओवरब्रिज के पास नशा तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन

I
Iइस बीच एक युवक हरिद्वार की तरफ से काले रंग के बैग के साथ आता दिखाई दिया। एक व्यक्ति कार से वहां पहुंचा। दोनों आपस में डील करने के लिए बातचीत कर रहे थे। इस बीच टीम ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। टीम ने बैग के साथ आए युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया। निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि मोहम्मद बिन कासिम निवासी गांव खेलास देह जागीरवाला विसारतगंज, थाना अलीगंज जिला बरेली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपूछताछ में युवक ने बताया कि स्मैक की खेप वह बेरा फरीदपुर बरेली निवासी सलमान से लेकर आया था। स्मैक की खेप उसे मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुर निवासी सलमान को देनी थी। मामले में निरीक्षक की ओर से मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बरेली निवासी सलमान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पीरपुर निवासी सलमान की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article