फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bank friends shot dead by miscreants in broad daylight

बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र की गोली मारकर हत्या

Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bank friends shot dead by miscreants in broad daylight
भगवानपुर में बैंक मित्र की हत्या के बाद रुड़की सिविल अस्पताल में खड़े परिजन। - फोटो : ROORKEE
भारतीय स्टेट बैंक की मित्र शाखा के संचालक को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। सड़क पर लहूलुहान हालत में उसे तड़पता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े गोली मारने की सूचना से खलबली मच गई। आननफानन में पहुंची पुलिस ने बैंक मित्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रोजाना घर लौटते समय लाखों रुपये ले जाता था। ऐसे में लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग शुरू कर दी है। वहीं, एसएसपी और एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिलाल अहमद (27) पुत्र महमूद हसन निवासी गांव लाड़वा, सहारनपुर ने भगवानपुर में एसबीआई की फ्रेंचाइजी ली हुई है। शनिवार शाम करीब तीन बजे लेनदेन निपटाकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही करीब तीन किमी दूर बहबलपुर मार्ग पर पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली बिलाल की पीठ में लगी, जिससे वह लड़खड़ाकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। घायलावस्था में उन्हें तड़पता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को भगवानपुर स्थित आरोग्यम् हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने बिलाल को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस और एसपी देहात एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि मृतक के पास कितने पैसे थे, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने बाइक सवार संदिग्धों को तेजी से भागते देखा है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि बिलाल की किसी से रंजिश नहीं थी। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

...तो मृतक के पास थी दो लाख से अधिक की रकम
अभी तक पुलिस यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि मृतक के पास कैश था या नहीं, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उसके पास दो लाख से अधिक की नकदी थी। भगवानपुर के एसबीआई शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के पास रोजाना करीब दो लाख का कैश रहता था। शनिवार होने के चलते यह रकम ज्यादा भी हो सकती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बैंक मित्र की हत्या करने के बाद कैश लूट लिया होगा और फिर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed