फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bank employees demonstrated outside PNB

बैंक कर्मचारियों ने बीटी गंज पीएनबी के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2020 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bank employees demonstrated outside PNB
रुड़की बीटी गंज स्थित पीएनबी के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के तत्वावधान में बैंक कर्मचारी संगठनों की नौ यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने बीटीगंज स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि उच्च स्तर पर वार्ता विफल होने के बाद अब नौ बैंक यूनियनें 31 जनवरी और एक फरवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को सफल बनाने में शामिल होंगी।
विज्ञापन

बीटीगंज में बैंक कर्मियों को संबोधित करते हुए बैंक कर्मचारी नेता मन्नू माकिन ने कहा कि 31 जनवरी और एक फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सोमवार को पीएनबी बैंक के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। उन्होंने बताया कि मांगों को मनवाने को लेकर शीर्ष स्तर पर वार्ता हो रही थी, जो कि विफल हो गई है।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की मांगों में 11वां वेतन समझौता 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ लागू करने, बैंक में पांच दिन ही काम करने, मूल वेतन में ही विशेष भत्तों का विलय करने, नई पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पेंशन और फेमिली पेंशन में वृद्धि करने, रिटेल लाभ में इनकम टैक्स की छूट देने, लंच समय सभी बैंकों में समान समय पर लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में वीके गुप्ता, पवन, आलोक, पवन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संत राम और विशाल आदि कई बैंककर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed