फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Badminton tournament winners honored

बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता सम्मानित

Wed, 16 Oct 2019 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Badminton tournament winners honored
मोंटफोर्ट स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल सिल्वर जुबली बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन पर मंगलवार को विजेताओं को सम्मानित किया गया। 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित टूर्नामेंट में मोंटफोर्ट स्कूल समेत नौ स्कूलों के 150 बच्चों ने हिस्सा लिया था। बालक वर्ग के चार आयु वर्गों में आयोजित टूर्नामेंट की ओवरऑल ट्रॉफी मोंटफोर्ट स्कूल के नाम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रिंसिपल ब्रदर अलबर्ट अब्राहम ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने मोंटफोर्ट स्कूल के छात्रों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का वादा किया। इस अवसर पर वीनू, अजय राठी, विवेक मांगलिक, ब्रदर बीनू चेरियान, त्रिलोक, जितेंद्र पाल, सुमित, दीपिका आदि उपस्थित थे। उधर, इसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ग्रीनवे स्कूल के छात्रों का भी स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य माला चौहान ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक अशोक चौहान ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर हरेंद्र आर्य, पल्लवी कुकरेती, आशीष लोहान, जगत खनका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed