फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempts to cross passengers without registration

बिना रजिस्ट्रेशन सवारियां पार कराने की जुगत में लगे डग्गामार वाहन

Mon, 28 Jun 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attempts to cross passengers without registration
बॉर्डर पर डग्गामार वाहन चालक एक बार फिर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसी पर्ची पर दिनभर बिना रजिस्ट्रेशन के सवारियों को प्रवेश दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आने पर प्रशासन ने इस पर रोक लगाई थी। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस तरह के वाहनों पर पूरी तरह से रोक है। इसके अलावा अधिक किराया लेने वालों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नारसन बॉर्डर पर बिना रजिस्ट्रेशन और चेकिंग लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन डग्गामार वाहन स्वामी इसका फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं। पूर्व में इस तरह का मामला सामने आया था, जिसमें डग्गामार वाहन स्वामी बसों में सवारियों को भरने के बाद सुबह के समय एक बार चेकिंग कराने के बाद पास की पर्ची प्राप्त कर लेते हैं। इसके बाद दिनभर उसी पर्ची पर बॉर्डर पार करते रहते हैं। बताया गया है कि कुछ दिन दोबारा डग्गामार वाहन सक्रिय हो गए हैं और एक पर्ची बनवाकर उस पर एंट्री पाने की कोशिश कर रहे हैं। एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि बॉर्डर पर बिना रजिस्ट्रेशन और चेकिंग के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। पूर्व में इस तरह का मामला सामने आया था। इसके बाद इस पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल सवारियों से ज्यादा पैसे लेने की भी बात सामने आई है। इसकी जांच कर कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed