{"_id":"623227f7519cb31994559390","slug":"attempt-to-mount-tractor-on-tehsildar-roorkee-news-drn406626650","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने प्रयास, गाड़ी में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने प्रयास, गाड़ी में मारी टक्कर
खनन सामग्री लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली वीडियो में इस तरह टीम की कार के सामने दिखी।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने तहसीलदार तहसीलदार और तहसील कर्मचारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई। इस बीच खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों ने खनन माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र स्थित सोलानी नदी में खनन माफिया लगातार अवैध खनन कर रहे हैं। नदी से लेकर किसानों के खेतों से भी खनन कर रहे फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसकी शिकायत किसानों ने एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी और तहसीलदार रेखा आर्य से की थी। मंगलवार रात तहसीलदार रेख आर्य ने टीम को साथ लेकर गांव मुजाहिदपुर के पास छापे मारे। टीम को देखकर खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। तहसीलदार और उनकी टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। तहसीलदार और उनकी टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि मुजाहिदपुर के पास अवैध खनन की सूचना पर टीम गई थी। खनन करने वालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खनन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।