रिलेक्सो फुटवियर्स लिमिटेड, उसकी सहयोगी संस्था प्लान इंडिया और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम व ममता एचआईएमसी के सहयोग से शिक्षकों के लिए चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।
खानपुर विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे शिविर में मुख्य अतिथि एससीआरटी के संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत ने कहा कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर अब विशेष ध्यान देना होगा। कोरोना ने दो साल तक पढ़ाई को बाधित रखा है। उप शिक्षाधिकारी दीप्ति यादव ने कहा कि हमें समाज के ऐसे बच्चों को चिह्नित करना है जो किन्हीं वजहों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही उन्हें विद्यालय भेजने का प्रयास करना होगा। रिलेक्सो से सीएसआर हेड गंभीर अग्रवाल ने कहा कि खानपुर क्षेत्र में संस्थाएं पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी तौर पर कार्य कर रही हैं। इसके चलते शिक्षा का स्तर ऊंचा उठा है। इस मौके पर हरीश कुमार, अनुपम, राहुल चौधरी, रंजीत कैंतुरा, मनोज रावत, अदित्य कुमार, प्रदीप राणा, योगेंद्र प्रसाद, मीना रावत, रीना देवी, कपील डंगवाल, वर्षा चौधरी, मोनिका मौजूद रहे। संवाद