{"_id":"64fcc28841c967b3e50599f4","slug":"attempt-to-kidnap-student-in-broad-daylight-brother-beaten-up-roorkee-news-c-5-1-drn1030-241699-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश, भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश, भाई को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने गांव के पास ही रोक ली बाइक, शोर मचाने पर फरार
छात्रा के परिजनों ने दी तहरीर, पास के गांव के ही हैं तीनों युवक
भाई के साथ कॉलेज जा रही एक छात्रा का कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर कार सवारों ने छात्रा के भाई को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर कार सवार मौके से फरार हो गए। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सफरपुर निवासी एक छात्रा रुड़की के एक कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को छात्रा का भाई उसे बाइक से कॉलेज छोड़ने रुड़की आ रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे तो पीछे से आए कार सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली। आरोप है कि तीनों युवकों ने कार से उतरकर बाइक पर बैठी छात्रा को जबरन नीचे उतार लिया और कार में बैठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसपर छात्रा के भाई ने विरोध किया तो युवकों ने कार से डंडे निकालकर मारपीट शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख कार सवार मौके से फरार हो गए। दोनों भाई-बहन ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कार सवारों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन दोनों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही बताया कि युवक उनके गांव के पास स्थित बलेलपुर गांव के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन