फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attacked with an iron object for demanding the return of the money lent

Roorkee News: उधार दी रकम वापस मांगने पर लोहे की वस्तु से हमला

Fri, 27 Feb 2026 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Attacked with an iron object for demanding the return of the money lent
उधार दी गई 35 हजार की रकम वापस मांगने पर गैस वेल्डर ने एक व्यक्ति पर लोहे की वस्तु से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जय सिंह निवासी ग्राम पीपली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के केहड़ा गांव निवासी चंद्रपाल ने तहरीर में बताया कि आरोपी जय सिंह लक्सर में हरिद्वार मार्ग पर गैस वेल्डिंग की दुकान की चलाता है। उसने जय सिंह को 35 हजार रुपये उधार दिए हुए हैं। घटना वाले दिन वह निकट ही शिवकुमार की दुकान पर बैठा था। जय सिंह भी वहां आ गया। उसने जयसिंह से अपने उधार दिए गए पैसे वापस करने को कहा।
विज्ञापन




आरोप है कि इस पर वह भड़क गया और हाथ में मौजूद लोहे की वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया। उसने खुद को बचाया लेकिन उसकी नाक पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed