फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attack with an ax in a dispute over cutting a tree

पेड़ काटने काटने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला

Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attack with an ax in a dispute over cutting a tree
रुड़की। पेड़ काटने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। विवाद में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सालियर में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस बीच एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के खेत से पेड़ काटने लगे। इसकी जानकारी लगते ही दूसरे पक्ष के लोग खेत पर पहुंचे और विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी-डंडे चले। इस बीच एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के सुबोध कुमार, बिट्टू और दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के बबलू उर्फ बबलेश, गुल्लू उर्फ नितिन, जॉनी, अमित, बिट्टू, विजेंद्र, सुबोध और अजीत निवासी सालियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed