फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   As soon as the charging took place, the new DGM of the corporation in action mode,

चार्ज लेते ही एक्शन मोड में निगम के नए डीजीएम,

Thu, 27 Apr 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 27 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊर्जा निगम के रुड़की सर्किल में तैनाती के साथ ही नए डीजीएम एक्शन में हैं। एक के बाद एक बिजली दफ्तरों का निरीक्षण कर उन्होंने लेटलतीफी और गंदगी पर कर्मचारियों और अधिकारियों की क्लास लगाई। यही नहीं अवर अभियंता और सहायक अभियंता को लेटलतीफी पर चेतावनी भी दी गई।

ऊर्जा निगम रुड़की सर्किल में बुधवार को एमएल प्रसाद का स्थानांतरण हो गया, जबकि उनकी जगह नए डीजीएम अमित शर्मा ने ज्वाइन किया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नए डीजीएम ने एक के बाद एक बिजली दफ्तरों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह सोलानीपुरम बिजलीघर पहुंचे, जहां गंदगी और अव्यवस्था पर उन्होंने कर्मियों और जेई को फटकार लगाई। इसके बाद हिमालयन बिजलीघर, छह नंबर बिजलीघर और आईआईटी परिसर स्थित बिजलीघर का निरीक्षण किया। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक जेई कुसुमलता और एई मीटर मुकेश के नहीं आने पर डीजीएम ने सख्त नाराजगी जताई। साथ ही आगे से लेटलतीफी पर वेतन काटने और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मालूम हो कि पहले डीजीएम एमल प्रसाद अक्सर देहरादून से ही आना जाना करते थे। इस कारण अधिकांश कर्मचारी भी मनमानी तरीके से कार्यालय आते थे।
विज्ञापन


छह नंबर बिजली घर नया बनाने का प्रस्ताव
डीजीएम ने निरीक्षण के दौरान छह नंबर बिजलीघर की बदहाली पर नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस पर कर्मचारियों ने काफी पुराना भवन होने का हवाला दिया। डीजीएम ने स्थानीय कर्मचारियों को नए भवन के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed