फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Arpita and Ehsan top the race

दौड़ प्रतियोगिता में अर्पिता और एहसान रहे अव्वल

Mon, 27 Jun 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Arpita and Ehsan top the race
लक्सर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विजय खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसडीएम गोपाल राम बिनवाल - फोटो : ROORKEE
देवभूमि एबल ग्रुप की ओर से केवि इंटर कॉलेज में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अर्पिता और बालक वर्ग में एहसान ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ग्रुप की ओर से नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को लक्सर के केवि इंटर कॉलेज में देवभूमि एबल ग्रुप की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गा। इसमें बालिका के लिए 1500 मीटर और बालक वर्ग के लिए 3000 मीटर की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, तिलहन संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पनियाला रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

कोच विकास कुमार दाबकी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिग्विजय दाबकी और पूर्व कोच भारत भूषण ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र चौधरी और राहुल चौधरी ने किया। उन्होंनेेेे बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में एहसान पहले, प्रियांशु दूसरे और भूरा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अर्पिता सैनी पहले, सोनिया दूसरे और प्राची तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100, द्वितीय पुरस्कार के 2100 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये दिए गए। इस अवसर पर सतवीर प्रधान, संदीप वर्मा, नीरज कुमार, अर्जुन सिंह, शुभम, अचिंतित, मोहित रोहित, वंश, बादल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed