फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Applications invited for trainers to train Haj pilgrims

Roorkee News: हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनरों के आवेदन मांगे गए

Thu, 05 Dec 2024 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for trainers to train Haj pilgrims
हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई सर्कुलर ने हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 4 से 13 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की है। इसके लिए आवेदक को हज व उमरा किया होना अनिवार्य होना चाहिए। 30 दिसंबर 2024 तक 25 से 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य हज समिति के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने बताया कि हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने अवगत कराया है कि इच्छुक आवेदक सर्कुलर में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी और एक-एक फोटो व अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की कॉपी 15 दिसंबर तक उत्तराखंड हज समिति के कार्यालय हज हाउस पिरान कलियर में जमा करा दें।
विज्ञापन


इसके बाद जनवरी के पहले सप्ताह में चयनित हज ट्रेनर को मुंबई हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में दो दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तराखंड राज्य से 1011 हज आवेदकों का चयन किया गया था। इसमें से 91 का किसी कारण चयन निरस्त हो गया है। अब उत्तराखंड से 920 हज यात्री रह गए हैं। 150 हज यात्रियों पर एक ट्रेनर रहेगा। इसके लिए करीब छह हज ट्रेनरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed