फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anshu won by 862 votes in Khelpur and became the Gram Pradhan

Roorkee News: खेलपुर में अंशु ने 862 मतों से दर्ज की जीत, बनीं ग्राम प्रधान

Wed, 14 Oct 2026 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Anshu won by 862 votes in Khelpur and became the Gram Pradhan
खेलपुर गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना बुधवार को पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें महिला प्रत्याशी अंशु ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहीं पूनम को 862 मतों से पराजित किया। जीत की घोषणा होते ही अंशु के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भगवानपुर खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। ग्राम प्रधान पद के लिए तीन महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। मतगणना के दौरान अंशु शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहीं और अंत तक अपनी बढ़त कायम रखते हुए विजयी घोषित हुईं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी एवं भगवानपुर के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि मतगणना निर्धारित समय पर शुरू कराई गई। खेलपुर गांव में कुल 2508 मत पड़े थे। इनमें से अंशु को 1650, पूनम को 788 और तीसरी प्रत्याशी रूबी को 20 मत प्राप्त हुए। मतगणना में 50 मत निरस्त पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह अंशु ने पूनम को 862 मतों के अंतर से हराकर ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की। परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर मौजूद समर्थकों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अंशु का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।


समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान अंशु ने जीत दिलाने के लिए गांव के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव में रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। वहीं, मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed