{"_id":"5da60e468ebc3e016e029516","slug":"another-villager-dies-of-fever-roorkee-news-drn3229696100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर: एक और ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर: एक और ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर क्षेत्र में बुखार का कहर आए दिन जान ले रहा है। सोमवार देर रात संदिग्ध बुखार से एक और ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुखार से मरने वालों की संख्या 22 पर पहुंच चुकी है। एक और मौत से क्षेत्रवासियों में दहशत का आलम है।
भगवानपुर क्षेत्र के छापुर, सिकंदरपुर भैंसवाल, मोहितपुर समेत झबरेड़ा क्षेत्र में संदिग्ध बुखार लगातार अपने पैर पसार रहा है। क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी 50 वर्षीय पाल सिंह को पिछले दिनों बुखार की शिकायत हुई थी। परिजनों ने उन्हें रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां अधिक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में ले गए थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। उधर, पाल सिंह की मौत की खबर गांव पहुंची तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सिविल अस्पताल रुड़की में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
ग्रामीण की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जहां ग्रामीण का उपचार चल रहा था, वहां की रिपोर्ट लेकर मौत के कारण का पता लगाया जाएगा।
-डॉ. विक्रांत सिरोही, सीएचसी प्रभारी, भगवानपुर