फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Annual Urs debuts with Mehndi Dori

मेहंदी डोरी के साथ सालाना उर्स का आगाज

Tue, 29 Oct 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Annual Urs debuts with Mehndi Dori
रुड़की/पिरान कलियर। साबिर पाक के 751वें सालाना उर्स की अहम रस्म मेहंदी डोरी के बाद नमाज ईशा अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में जायरीनों ने हिस्सा लिया। मेहंदी डोरी की रस्म के बाद उर्स का भी आगाज हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 9.30 बजे सज्जादा नशीन शाह मंसूर एजाज साबरी, नायब सज्जादा नशीन शाह अली मंजर एजाज साबरी और उनके मुरीदीन (अनुयायी) कलियर गांव अपने कदीमी (पुराने) घर पहुंचते हैं। इसके बाद मेहंदी, डोरी की थाल, संदल और प्रसाद लेकर सूफियाना कव्वालियों के साथ दरगाह साबिर पाक पहुंचे। वहीं दरगाह साबिर पाक में मेहंदी डोरी और संदल पेश किया गया। साथ ही शाह अली मंजर एजाज साबरी ने जायरीनों को मेहंदी डोरी प्रसाद के तौर पर बांटी। इसके बाद दरगाह परिसर में कुल शरीफ व दुआ, मन्नतें मांगीं। मेहंदी डोरी की रस्म में कव्वालों ने अपने अपने कलाम पेश किए। इस मौके पर सज्जादा नशीन परिवार की ओर से शाह कासिफ एजाज, शाह खालिक मियां, शाह यावर अली, शाह गाजी, नैय्यर अजीम फरीदी, शाह गाजी, राजी मियां, मुनव्वर अली साबरी, सूफी राशिद साबरी, असद मियां, सूफी इसरार साबरी, सफीक साबरी, डॉ. इनाम साबिर, नोमी मियां, शाह सुहेल व समद साबरी आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------
जायरीनों की उमड़ी रही भारी भीड़
मजार शरीफ में मेहंदी डोरी पेश करते समय जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काफी मशक्कत के बाद करीब 100 जायरीन ही साबिर पाक की दरगाह के अंदर जा सके। मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान जायरीनों की भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी ड्यूटी पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
यह है उर्स की मुख्य रस्म
-- 29 अक्तूबर को मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का आगाज
-- 9 नवंबर को छोटी रोशनी
-- 10 नवंबर को बड़ी रोशनी
-- 11 नवंबर को कुल शरीफ
-- 12 नवंबर को ग़ुस्ल शरीफ
-- 13 नवंबर को नातिया मुशायरा
--14 नवंबर को दरगाह शरीफ में दुआ के साथ उर्स संपन्न
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed