फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Meritorious female students were felicitated.

Roorkee News: मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Fri, 16 Oct 2026 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Meritorious female students were felicitated.
कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही दो दिवसीय अंतर तकनीकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. रंजीत सिन्हा और प्राविधिक शिक्षा परिषद के डॉ. मुकेश पांडे उपस्थित रहे। डॉ. रंजीत सिन्हा ने कहा कि तकनीकी व्याख्यान से प्राप्त ज्ञान को अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं के समाधान के बारे में भी विचार करना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश पांडे ने कहा कि इस तरह के तकनीकी आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और चेक देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेष्ठा चौहान को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे मृत्युंजय को 11 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक सिंह को पांच हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। द्वितीय वर्ष की श्रेणी में जाह्नवी रोहिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दिलशाद कौर और विराज चौहान को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान किरण खैरवाल, शीतल ममगई, एसके शर्मा, कर्नल राजीव लेखराज शर्मा, समिति अध्यक्ष मोहित गर्ग, प्राचार्य फणींद्र मिश्रा, मनोज सैनी, कुलदीप त्यागी, रमन पाल और संदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed