फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Child Development Office was deserted until noon, with staff absent.

Roorkee News: दोपहर तक बाल विकास कार्यालय में सन्नाटा, कर्मचारी नदारद

Fri, 16 Oct 2026 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Child Development Office was deserted until noon, with staff absent.
शहर के गणेशपुर स्थित बाल विकास परियोजना ग्रामीण प्रथम के कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय के ताले खुले हुए थे लेकिन अंदर कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। ऐसे में विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यालय की स्थिति देखने पर वहां कोई कर्मचारी काम करता हुआ नजर नहीं आया। कार्यालय खुला होने के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति और समय पर कामकाज नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) नेहा सिंह से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि वह निदेशालय गई हुई हैं। हालांकि, कार्यालय में अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed